बड़वारा: बड़वारा पुलिस ने सेंट्रल बैंक में चलाया साइबर जागरूकता अभियान
Badwara, Katni | Jul 1, 2026 बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल ठगी पर अंकुश लगाने के लिए बड़वारा थाना पुलिस ने एक विशेष पहल की है। बुधवार की दोपहर 2 बजे पुलिस टीम ने बड़वारा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचकर वहां मौजूद उपभोक्ताओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।