शिकोहाबाद: लभौआ स्टेट में जादौन राजपूत महासम्मेलन का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज रहे
शिकोहाबाद के लभौआ स्थित ऐतिहासिक चंद्रवंशी राज्य में आजादी के प्रथम संग्राम 1857 में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु जादौन राजपूत महासम्मेलन का आयोजन रविवार दोपहर एक बजे करीबन किया गया। इस अवसर पर पूज्या सती मां मथुरा देवी जी की पुण्य स्मृति में मोबाइल क्लीनिक (चलित चिकित्सालय) एवं अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया गया।