सिमरी: व्यासी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, बहन की शादी से लौट रहा था
Simri, Buxar | Apr 28, 2026 व्यासी गांव के समीप सोमवार की देर रात करीब 11 बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खैरापट्टी निवासी सोनू कुमार, पिता लालाबाबू प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोनू कुमार फेफना से अपनी फुफेरी बहन के शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहा था।