बांसवाड़ा: तलवाड़ा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन
तलवाड़ा ग्राम पंचायत मे ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार इस जनकल्याण शिविर मे जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की व ग्रामीणों की उपस्थिति में शिविर का आयोजन हुवा ।इस दौरान आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कागजात तैयार कर अपनी सेवा प्रदान की गई ।