अरवल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नित्यानंद यादव ने दी बधाई, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने की भेंट
Arwal, Arwal | Apr 18, 2026 बिहार के नवनिर्वाचित माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अरवल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद यादव ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री यादव ने श्री चौधरी को मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए यह नई शुरुआत है। श्री चौधरी ने भी पूर्व अध्यक्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।