Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

राम मंदिर 'चंदा घोटाला' मामले में AAP का हल्लाबोल: पीलीबंगा के दुलमाना में चलाया हस्ताक्षर अभियान #lalbahadurbhakharjournlist L.b. Bhakhar पीलीबंगा/हनुमानगढ़ #लालबहादुर_भाखर अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा घोटाले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने देशव्यापी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर रविवार को हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के दुलमाना गांव में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व 'आप' के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल ने किया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केंद्र और संबंधित प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में सुंदरकांड के पाठ के साथ इस देशव्यापी अभियान की शुरुआत की गई है। नेताओं का आरोप है कि राम मंदिर निर्माण के चंदे में हुए करोड़ों रुपये के कथित गबन के मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है "इस मामले में केवल छोटे स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े और वास्तविक जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है। हमारी मांग है कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि असली चेहरे बेनकाब हो सकें। सुरेंद्र बेनीवाल, जिला अध्यक्ष (AAP) पार्टी नेताओं ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था राम मंदिर से जुड़ी हुई है। ऐसे पवित्र कार्य के लिए दिए गए चंदे में हेराफेरी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई हैं। इस अभियान के माध्यम से जनता के आक्रोश और उनकी मांग को सीधे सरकार तक पहुँचाया जाएगा। दुलमाना में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सचिव राजवीर माली, ऑटो/टैक्सी विंग के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह मियाने और राकेश मोसलपुरिया सहित कई स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। लालबहादुर भाखर संवाददाता 9875131305 7014718676☎️☎️📞📞✍🏻✍🏻✅✅

Pilibanga, Hanumangarh | Jul 15, 2026