बीरपुर: सीसीटीवी फुटेज से खुला गभुआ बहियार बाइक लूटकांड का राज,दो गिरफ्तार ,बाइक बरामद
वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा-बभनगामा गभुआ बहियार पथ पर 29 मई को हुई बाइक लूटकांड का पुलिस टीम ने उद्भेदन कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई लाल रंग की अपाची बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।