हुज़ूर: भोपल के छोला मंदिर इलाके में एक युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया
Huzur, Bhopal | Sep 2, 2024 भोपल के छोला मंदिर इलाके में एक युवक ने रेस्टोरेंट संचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। हमला उधारी की रकम मांगने से नाराज होकर किया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक करोंद में रहने वाला विशाल यादव रासलाखेड़ी में अपने भाई कमलेश के साथ रेस्टोरेंट का संचालन करता है।