महसी: बेहड चौराहा से दहेज़ हत्या के मामले में बौंडी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पुलिस के मुताबिक चुनहा गांव निवासी उदय राज पुत्र छोटे को थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या, कांस्टेबल रवि सिंह, प्रतीक वर्मा, सूर्य प्रताप सिंह ने शनिवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी की मौत के बाद 16 फरवरी को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।