बलिया: बलिया के स्पा सेंटर से बरामद हुई लड़कियां, CO CITY मोहम्मद उस्मान ने जारी किया बयान
Ballia, Ballia | May 23, 2026 *दिनांक 22.05.2026 को नई दिल्ली के थाना अम्बेडकरनगर में पंजीकृत अभियोग के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम द्वारा थाना कोतवाली पुलिस बलिया के सहयोग से बलिया के स्पॉ सेन्टर में तलाशी की गई जहां 07 लड़कियां बरामद हुई, बरामद लड़कियों को वनस्टॉप सेंटर बलिया में रखा गया है। इस सम्बन्ध में अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।