सीतापुर: तंबौर चौराहे पर सड़क पर तेज रफ्तार डाले ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के तंबौर चौराहे पर सड़क पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डाले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। दोनों घायलों का उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तंबौर ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने गंभीर व्यवस्था के चलते घायलों को सीतापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।