समस्तीपुर: तीन लाख का इनामी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार जिला पुलिस कप्तान ने मामले का किया खुलासा
समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है ,अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पांच अपराधीयों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर लिया है । बताया गया है की गिरोह सरगना रमेश ठाकुर 22 मामलों का आरोपी है। एवं इसके ऊपर तीन लाख रुपए का इनाम था । जिला पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने कल्याणपुर थाने में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है।