सदर: प्रयागराज के कर्नलगंज स्थित लल्ला चुंगी चौराहे पर बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jun 16, 2026
प्रयागराज के कर्नलगंज स्थित लल्ला चुंगी चौराहे पर बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी बेटा अखिलेश उर्फ शिवा मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना वाले दिन उसने खुद फोन से अपने पिता को यह कहकर मिलने बुलाया था कि उसे कुछ जरूरी बात करनी है। इस पर ही पिता लल्ला चुंगी चौराहे पर पहुंचकर उसका इंतजार कर रहे थे।