कानपुर: बर्रा के दामोदर नगर में युवक का अपहरण, तीन कारों से आए आठ लोगों ने गेट खोलते ही जबरन युवक को उठा लिया
बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर इलाके से सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे तीन कर सवार आए और दरवाजा खटखटाना के बाद 21 वर्षीय युवक का अपरहण करके अपने साथ ले गए और साथ में उसके घर के बाहर खड़ी कार को भी अपने साथ ले गए। घर वालों को जानकारी होते ही डायल 112 पर इसकी सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल करनी शुरू करी।