लातेहार: दलित-आदिवासी परिवारों को जमीन से बेदखल करने का आरोप, 30 से अधिक लोगों के खिलाफ डीसी एवं एसपी से कार्रवाई की मांग
हेरहेंज थाना क्षेत्र के चुक्कू गांव स्थित नवाटांड-नवाटोली के निवासी रामवृक्ष भुईयाँ एवं अन्य ग्रामीणों ने डीसी एवं एसपी को आवेदन देकर दलित एवं आदिवासी (गंझू) समुदाय के लोगों को उनकी वर्षों से काबिज भूमि से जबरन बेदखल करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया है। जिसे लेकर मंगलवार की शाम 4:00 बजे लातेहार में आवेदन दिया है।