पंचकूला: एसडीएम ने मेन मार्केट कालका का दौरा कर ट्रैफिक समस्याओं और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण का किया निरीक्षण
एसडीएम कालका लक्षित सरीन ने वीरवार को कालका शहर की मेन मार्केट, रेलवे रोड और पोस्ट ऑफिस के नीचे की मार्केट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक की प्रतिदिन आ रही समस्याओं और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी देखा। क्योंकि वाहन पार्किंग और दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे किए जा रहे अतिक्रमण से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।