बरकागाँव: बड़कागांव बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल बच्चों के बीच पहुंचे, उनके साथ खाई खिचड़ी और खेला बैडमिंटन
बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने शनिवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव गारसुल्लाह उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया तथा बच्चों के साथ बैठकर खिचड़ी खाई। बीडीओ के इस आत्मीय व्यवहार से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला निरीक्षण के दौरान