बक्सर: मझरियां बांध के पास 29 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, UP से गंगा मार्ग से लाई थी खेप
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मझरियां बांध के पास शराब तस्कर मंझरिया निवासी अंजनी सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया है।. पुलिस ने उसके पास से विभिन्न ब्रांडों की कुल 29 लीटर शराब और एक स्कूटी बरामद की है. थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश से गंगा के रास्ते शराब की खेप मंगाकर तस्करी के लिए ले जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई हुई।