झालरापाटन: सरेड़ी मार्ग पर बाइक से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला घायल
झालावाड़ के सरेडी मार्ग पर बाइक से गिरकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि महिला अपने पुत्र के साथ सरेडी बैंक में पैसे निकलवाने के लिए जा रही थी लेकिन बीच रास्ते में सड़क के गड्ढे में बाइक चलने के कारण वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई।