कुंडम: कुंडम में रफ्तार का कहर, पिकअप पलटने से एक बुजुर्ग की मौत, 5 घायल
कुंडम थाना क्षेत्र के महानदी पुल के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 68 वर्षीय रामसजीवन ठाकुर की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रविवार रात गोराबजार से माल लोड कर डिंडोरी जा रही एक लोडिंग पिकअप (एमपी 20 जीबी 1253) महानदी पुल के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक के पुत्र रोशन ठाकुर ने बताया कि चालक द्वारा वाहन को