मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में यूपी पुलिस के सिपाही ने विकलांग महिला के घर पर किया हमला, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद
Meerut, Meerut | Feb 6, 2025 मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में यूपी पुलिस के सिपाही ने गली में खड़ी बाइक के मामूली विवाद के चलते विकलांग महिला के परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपी सिपाही महिला के परिवार को धमकी दे रहा है पीड़ित महिला का कहना है कि थाना पुलिस सिपाही पर कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित महिला बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई और एसएसपी को शिकायती दिया है