मेरठ: लोहियानगर में बैंक्वेट हॉल में फायरिंग करने वाले आरोपी से पुलिस की हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली
Meerut, Meerut | Feb 6, 2025 मेरठ के थाना लोहियानगर पुलिस ने हैरीटेज मंडप के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है। पुलिस की देर रात आरोपी नाजिम उर्फ लेफ्टी से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके पास से पुलिस को लूट के जेवर भी बरामद हुए हैं।