लाडपुरा: बोरखेड़ा पुलिस ने संजय नगर रेलवे क्रासिंग ब्रिज के पास लूटपाट कर चाकूबाजी करने के इनामी फरार 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ladpura, Kota | Jan 14, 2024 शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग संजय नगर ब्रिज के निकट लूटपाट कर चाकू बाजी करने के 5 -5 के दो इनामी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बोरखेड़ा थाना सीआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि गत 17 नवम्बर को फरियादी विक्की मेहरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके साथ लूटपाट कर चाकूबाजी कर उसे घायल कर दिया था।पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ विक्की व मुकेश कोली को गिरफ्तार किया।