हज़ारीबाग: नोडल पदाधिकारी स्वीप ने शहरी क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मॉल का किया भ्रमण
स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को लेकर स्वीप नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने आज शहरी क्षेत्र के विभिन्न मॉल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यासायिक संस्थानों से अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने को लेकर अहम जिम्मेदारी दी।