हज़ारीबाग: भाजपा का विधानसभा स्तरीय पदधिकारियों की बैठक सम्पन्न, प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने दिया जीत का मंत्र
लोकसभा चुनाव की तैयारी व आवश्यक दिशा निर्देश देने को लेकर बरही विधानसभा स्तरीय एक बैठक स्टेशन रोड स्थित होटल एके पैलेस बरही में आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मौजूद रहे।