बूंदी: सदर पुलिस द्वारा गुर्जर समाज की अपह्रत युवती को दस्तयाब करने व युवक को डिटेन करने पर समाज का 13 मार्च का घेराव स्थगित
Bundi, Bundi | Mar 9, 2024 सदर थाना पुलिस द्वारा अमृतसर से गुर्जर समाज की अपह्रत युवती को दस्तयाब करने व युवक को डिटेन करने के बाद गुर्जर समाज द्वारा 13 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव व अनिश्चितकालीन पड़ाव स्थगित कर दिया गया है। समाज के नेता ओम धगाल ने बताया कि 15 फरवरी को पिता के साथ बूंदी आ रही युवती का कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया था जिसे पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है।