सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली पंचायत अंतर्गत नया टोला मुरदौड़ पोखर के पास संदेहास्पद स्थिति में दिव्यांग की हुई मौत
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली पंचायत के नया टोला मुरदौड़ पोखर के पास संदेहास्पद स्थिति में आज एक दिव्यांग की मौत हो गई।मृतक की पहचान नगर पंचायत सिंहवाड़ा के अंगज कुमार के रूप में की गई है।मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। बताया गया है कि पंचनामा के बाद परिजन लाश को पोस्टमार्टम करने से मना कर रहे।