ललितपुर: जामुन खिलाने के बहाने नाबालिग को भगाने का आरोप, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को जामुन खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जानकारी अनुसार पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनके घर के आसपास घूम रहा था उसने उनकी नाबालिक पुत्री को जामुन खिलाने का लालच देकर भाग ले गया