पिछोर: ग्राम लभेड़ा में कुएं पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम लभेड़ा निवासी फरियादी ने आज मंगलवार दोपहर लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरा भाई सोनू लोधी उम्र 25 वर्ष की किसी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। शव मिलने के बाद परिजन तुरंत शव को लेकर पिछोर थाना पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।