पटना ग्रामीण: बिहार राज्य आशा संघ ने ₹25000 वेतन एवं 14 सूत्री मांगों को लेकर पटना में केदार भवन से आयकर गोलंबर तक निकाला जुलूस
बिहार राज्य आशा संघ ने एटक के संयुक्त बैनर तले ₹25000 वेतन एवं 14 सूत्री मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के तहत पटना के केदार भवन से आयकर गोलंबर तक जुलूस निकाला गया। इसके बाद संघ के महासचिव कौशलेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में बुद्धा पार्क के पास सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव ने कहा कि नीतीश सरकार कैबिनेट से निर्णय ले।