धौरहरा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ईसानगर ब्लॉक के खमरिया कस्बे में चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे किसी राहगीर ने निर्माणाधीन नाले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।