सदर: प्रयागराज: करैली पुलिस ने 2017 से वांछित वारण्टी को नूरुल्ला रोड से किया गिरफ्तार, परिवार न्यायालय के केस में था वांछित
Sadar, Allahabad | May 5, 2026
थाना करैली पुलिस ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर कार्रवाई करते हुए एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आरोपी परिवार न्यायालय के केस में वांछित था।माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कक्ष संख्या-02 जनपद प्रयागराज के केस नं0-12/2017 में वारण्टी अभियुक्त इस्माइल खां को पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस ने नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की