कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में ट्रेन से कूदने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से कटा यात्री का पैर, अस्पताल में भर्ती
कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर में एक हादसा हो गया है.जिसमे ट्रेन से कूदने के बाद एक यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया.जिसके चलते यात्री का पैर काट गया.और वह घायल हो गया.जैसे ही इस बात की जानकारी रेलवे को लगी तो फौरन ही उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है.जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।