विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय राघोपुर में शुक्रवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेला आयोजित हुआ
मध्य विद्यालय राघोपुर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक हरे कृष्ण ईश्वर व संचालन शिक्षक अरविंद राम ने किया। मेले में संकुल के अंतर्गत विभिन्न मध्य विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा स्वनिर्मित एक से बढ़कर एक टीएलएम को प्रस्तुत किया गया।