प्रयागराज: अजय राय पर केस दर्ज होने से कांग्रेस भड़की, प्रदेशव्यापी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BJP को घेरा
Sadar, Allahabad | May 29, 2026
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध तेज कर दिया है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी मंडलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इसी क्रम में प्रयागराज में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता मोहम्मद फरहान ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।