सासनी: छत का पत्थर टूटने से नीचे गिरकर एक युवती घायल, गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल किया गया रेफर
Sasni, Hathras | Jun 14, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में एक घर की छत का पत्थर निकल जाने के कारण एक युवती रेनू नीचे गिर गई। हादसे के दौरान युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घर की छत का पत्थर टूट जाने के कारण नीचे गिरी युवती को घायल हालत में देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन युवती को घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे।