गोमिया: गोमिया रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Gumia, Bokaro | May 10, 2026 गोमिया में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में गोमिया रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।रविवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गोमिया रेलवे स्टेशन के साथ सौतेला व्यवहार बंद करने और विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।