हरदोई: राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिवक्ता चैम्बर में मिनी नलकूप का उद्घाटन किया
Hardoi, Hardoi | May 5, 2026 राज्य सरकार में आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने अधिवक्ताओं के लिए बने अधिवक्ता चैंबर प्रांगण में नगरीय पेयजल योजना के अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मिनी नलकूप का उद्घाटन किया। बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ताओ का समाज को न्याय दिलाने में बहुत योगदान है।