नूरसराय: जगदीशपुर मिल्की पर गांव में पुआल हटाने के विवाद में महिला को लगी गोली, एक युवती जख्मी
नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मिल्कीपर गांव में रविवार सुबह 8:00 बजे करीब एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। खेत में रखे नेवारी को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना में घायल महिला की पहचान तिलक गोप की पत्नी दुलारी देवी के रूप में हुई है। उन्हें पेट में गोली लगी है।