मथुरा: सुप्रसिद्ध कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री को मारपीट के बाद मानसिक तनाव में अस्पताल में कराया गया भर्ती
अपनी मधुर वाणी से कथा सुनाने वाले मृदुल कांत शास्त्री आज खुद अस्पताल के बिस्तर पर हैं। सोमवार को अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें वृंदावन के आरोग्य दीप अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां भी जब सांसों का संकट कम नहीं हुआ, तो डॉक्टरों नेउन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।