गोगरी: रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम के पुत्र से सोने का टीका ठगने का आरोप, गोगरी थाना में ज्वेलर्स पर FIR
Gogri, Khagaria | Apr 15, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम के पुत्र एवं भतीजे से एक ज्वेलर्स दुकानदार द्वारा सोने का मांग टीका का ठगी का आरोप लगा है। मामले को लेकर सरपंच नूर आलम के आवेदन पर गोगरी थाने में ज्वेलर्स दुकानदार विकास प्रसाद गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार की दोपहर दो बजे सरपंच नूर आलम ने बताया कि वे कुछ दिनों के लिए मिजोरम गए हुए थे।