देवघर: रिखिया के कुसुमडीह गांव में ज़मीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर घायल
रिखिया के कुसुमडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार के शाम 4:00 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।घटना के संबंध में घायल विनोद यादव ने बताया कि उसके पैतृक जमीन के बगल में एक व्यक्ति ने जमीन खरीदकर घेराबंदी कर रहा था जिसमें विनोद यादव का जमीन भी घेरने लगा जिसका विरोध करने पर मारपीट की।