देवघर: नगर आयुक्त ने किया सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण
नगर आयुक्त ने शुक्रवार के दोपहर 1:00 बजे सहायक नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक के साथ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के द्वारा नगर में प्लांट की कार्य प्रणाली कचरा प्रोसेसिंग की स्थिति तथा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा की ।