देवघर: जसीडीह: चांदपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत, मृतक के पुत्र ने जसीडीह थाने में दिया आवेदन
जसीडीह के चांदपुर गांव के समीप गुरुवार के शाम को सड़क दुर्घटना में मौत को लेकर मृतक के पुत्र ने जसीडीह थाना में शुक्रवारदोपहर 12:00 बजे आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है। घटना को लेकर मृतक के पुत्र नीतेश कुमार ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उसके पिता शिवानंद राय किसी आवश्यक कार्य से देवघर गया था जहां पर लापरवाही से मोटर साइकिल चालक ने धक्का मार दिया।