राजगढ़: पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले की मौजूदगी में मंगलवार को शाम 5:00 बजे करीब पेयजल व्यवस्था को लेकर राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में संचालित नल जल योजना,पेयजल व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि पेयजल व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।