कांके: बरियातू और प्लाजा चौक सहित कई इलाकों में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरा, यातायात बाधित
Kanke, Ranchi | May 12, 2026 बरियातू और प्लाजा चौक सहित कई इलाकों में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आईं तेज आंधी और बारिश की वजह से पेड़ गिर गया है। पेड़ गिरने की वजह से यातायात बाधित हो रहा है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन को गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि रांची में मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।