औरैया: ककोर मुख्यालय पर DM डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने सर्वे को लेकर दी जानकारी, कहा- इन बिंदुओं के आधार पर भरें फार्म
जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने एस आई आर सर्वे के बारे में ककोर मुख्यालय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा की जो 13 बिंदु दिए गए हैं इसी आधार पर वह लोग अपने फार्म बीएलओ को भरकर तथा नई फोटो चस्पा कर उपलब्ध करा दें जिससे कि उनका फॉर्म पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है।