औरैया: शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रोज़ाना भीषण जाम, ड्राइवरों की लापरवाही से बढ़ रही आमजन की परेशानी
यमुना रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बाहर रोजाना भीषण जाम लगने से आमजन का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार जाम की सबसे बड़ी वजह रोडवेज बस ड्राइवरों की लापरवाही है, जो बस स्टैंड के अंदर पर्याप्त जगह होने के बावजूद सड़क पर ही बसें खड़ी कर देते हैं। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को घंटों जाम