घोड़ाडोंगरी: मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य बनने पर मां मंगल सिंह धुर्वे का ज़िला पंचायत में सम्मान
बुधवार दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य मां मंगल सिंह धुर्वे को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग का सदस्य नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।