कोंडागांव: कोंडागांव की महिलाओं को ग्रामीण उद्योग और स्वरोजगार से जुड़ने की प्रेरणा, केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने किया संवाद
नीति आयोग, भारत सरकार के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने आज गुरुवार को विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम चिपावण्ड स्थित महतारी सदन पहुंचकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं की आजीविका गतिविधियों, आय के स्रोतों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली तथा कोंडानार गारमेंट फैक्ट्री का अवलोकन भी किया।